आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’  कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे  कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

बहादुरगढ़, 25 जून।
आपातकाल की 50 वीं बरसी पर बुधवार को ‘संविधान हत्या दिवस’ के अंतर्गत हरी गार्डन में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए कहा कि यह वह समय था जब संविधान को ताक पर रखकर सत्ता के लिए लोकतंत्र को रौंद दिया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने या सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, यह एक जीवन शैली और मूल्य प्रणाली है। भाजपा सरकार संविधान के मूल तत्वों को आत्मसात करते हुए इसे और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान  न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, बल्कि भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचल डाला था। उस समय लाखों लोगों को सिर्फ इसलिए जेलों में बंद कर दिया गया ,क्योंकि उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल एक ऐसा दौर था जब ‘भारत माता की जय’ कहना गुनाह समझा जाता था और ‘एक परिवार’ को ही देश का मालिक बताया जाता था। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल विरोध करने का नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को सच से भी अवगत कराना है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कैसे लाखों लोगों ने अहंकारी सत्ता की असहनीय पीड़ा झेली।  आपातकाल को कांग्रेस का स्वार्थ बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के नायकों ने जिस स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया, कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए कुचल दिया । पवित्र संविधान की हत्या कर दी गई और उस दौर में भारत मां की नहीं, एक व्यक्ति की जय बोली जाती थी।
कैबिनेट मंत्री श्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज संविधान बचाने की बात करते हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि 1975 में संविधान की  हत्या उन्होंने ही की थी। रात 12 बजे देश पर इमरजेंसी थोप दी गई, और आवाज उठाने वालों को जेलों में डाल दिया गया।” बाबा साहेब का अपमान कांग्रेस के राज में हुआ। गैर कांग्रेसी सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया। हरियाणा में भाजपा की सरकार ने संत महापुरुषों की जयंती राजकीय स्तर पर मनानी शुरू की है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना

कैबिनेट मंत्री श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को उसकी आत्मा के साथ जोड़ते हुए केवल सत्ता के बदलाव तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे एक जीवनशैली और राष्ट्रनीति का मूल बनाया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘एक राष्ट्र, एक विधान’ का सपना आज साकार हो चुका है, अनुच्छेद 370 हटाकर देश को पूर्णता दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ संविधान के मूल मूल्यों की पुनर्स्थापना की है। देश आज तेजी से विकसित भारत 2047 की दिशा में बढ़ रहा है, यह उस भारत का निर्माण है, जो आजादी के समय क्रांतिकारी वीरों के सपनों में बसता था।

क्रांतिकारी लोकतंत्र सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने उन लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया जिन्हें आपातकाल के समय “मोटी-मोटी चैनों से बांधा गया, जेलों में अमानवीय यातनाएं दी गईं और अभिव्यक्ति का गला घोंटा गया।  उन्होंने कहा कि इन सेनानियों ने अत्याचारों के सामने झुकने की बजाय संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया, और उसी संघर्ष की रोशनी में आज का भारत चमक रहा है।

महापुरुषों के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही है वर्तमान सरकार

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकारें देश के उन महापुरुषों के बलिदान और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं, जिन्हें आजादी के बाद की सरकारों ने भुला दिया था। उन्होंने कहा कि “जो महान व्यक्तित्व राष्ट्र निर्माण के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे गए, उन्हें वर्षों तक हाशिए पर डाल दिया गया, लेकिन आज की सरकारें उनके विचारों को पुनर्जीवित कर रही हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ऐसे महापुरुषों की स्मृति को सम्मान देने, उनके कार्यों को उजागर करने और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। “यह अभियान न केवल इतिहास को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में मूल्यों को केंद्र में लाने की पहल भी है।”

आपातकाल के पीड़ितों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के सेनानियों और परिजनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपातकाल की विभीषिका को न सिर्फ झेला, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इन लोकतंत्र सेनानियों को मंच पर स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मनोहरलाल गांधी के सुपुत्र यशपाल गांधी , राम लाल हितैषी के सुपुत्र डॉ रवींद्र हितैषी, चो उदय सिंह दलाल के सुपुत्र जय सिंह दलाल, राम लाल के सुपुत्र तरुण मदान, ईश्वरदास के सुपुत्र करण इलाहाबादी, लला ओंकार प्रसाद सिंघल के सुपुत्र कृष्ण सिंहल, मोतीलाल के सुपुत्र प्रवीण, सत्यप्रकाश शर्मा के सुपुत्र नरेश शर्मा, निर्मल सिंह उर्फ श्रवण कुमार, दीपा, धर्मबीर, राजेंद्र शर्मा,  नरेंद्र वत्स दुजाना को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित करते हुए कहा कि इन लोगों का त्याग और संघर्ष हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। यह सम्मान हमारा कर्तव्य है, क्योंकि इन्होंने लोकतंत्र की लौ को बुझने नहीं दिया।

सरकार का ग्रामीण विकास पर फोकस
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री पवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार ग्रामीण को प्राथमिकता दे रही है। सभी 6225 ग्राम पंचायतों में ई लाइब्रेरी खोली जा रही हैं। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के पौने दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, जबकि कांग्रेस सरकार दस साल में केवल 86 हजार नौकरी दी थी। गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र , इनडोर जिम खोले जा रहे हैं,फिरनी पक्की की जा रही है, फिरनियो पर लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। खेतों में तीन करम के रास्ते पक्के किए जा रहे हैं।गांवों के तालाबों को चरण बद्ध तरीके पक्का किया जा रहा है। महाग्राम योजना के तहत प्रारंभिक चरण में शहरी तर्ज पर  22 गांवों में सीवरेज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्राइम रेट की तुलना करें तो हमारी सरकार ने  क्राइम को कंट्रोल करने सबसे बेहतर कार्य किया है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद
बहादुरगढ़ पहुंचने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम नसीब कुमार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, नप चेयरमैन सरोज राठी,वीर कुमार यादव सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply