कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रही है सरकार: अविनाश बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन

कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रही है सरकार: अविनाश बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन

सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सर्कल सचिव मदन लाल कंबोज  की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ  सिरसा सर्कल में जोरदार प्रदर्शन किया। उप राज्य प्रधान अविनाश ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण ड्यूटीरत कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक है, जिस कारण वे मानसिक प्रताडऩा झेल रहे हंै। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले लगभग एक सप्ताह से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हंै, जिससे महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगार खाली घूम रहे हैं, उनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने मंाग की कि कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त के पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों का बढ़ा हुआ सिरसा डीसी रेट के हिसाब से वेतन व एरियर दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर बाबूलाल सिटी यूनिट प्रधान, लखबीर सिंह सचिव, जगराज सिंह सचिव सब अर्बन, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन यूनिट सिरसा, सतबीर कुंडू प्रेस सचिवए, मीत चंद सिटी प्रधान, अजय पासी इंडस्ट्रियल प्रधान, विजय सिंह, जगतार सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, विनोद गिर, राम प्यारा, राजकुमार, रोहताश शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, हजूरा सिंह, प्रेम शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You May Also Like