रेवाड़ी, 12 जून
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत के अमृत काल के तहत सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल का उल्लेख सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में जनसेवा को समर्पित की गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी इस प्रदर्शनी में देखने को मिली। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री बिशम्बर बाल्मीकि द्वारा बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी अभिषेक मीणा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से लेने के लिए प्रेरित किया। रिबन काटकर विधिवत रूप से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन उपरांत पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री व विधायकगण ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित हो केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से सांझा की।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन व अवलोकन करते हुए पूर्व मंत्री बिशंबर बाल्मीकि ने कहा कि जिला के लोगों को इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की 11 साल की विकासात्मक गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनहितकारी नीतियों से भी आमजन को अवगत कराते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों का क्रियांवयन प्रभावी ढंग से करवाया जा रहा है जिससे आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, नारी शक्ति के लिए नई गति प्रदान करने, मध्यम वर्ग का जीवन आसान करने, भारत की अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाने, सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को लागू करने, व्यापार सुगमत, भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभारने सहित प्रगति पथ पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के साथ-साथ विरासत और विकास पर फोकस करते हुए पर्यावरण एवं सतत विकास की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाकर हर आमजन मानस को राहत पहुंचाते हुए सशक्त भारत का निर्माण करने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे अतिथिगण का स्वागत करते हुए बताया कि सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए यह तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी सांझा करना है। उन्होंने आमजन से लघु सचिवालय में शनिवार 14 जून तक चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए जिला के लोगों को निमंत्रण दिया।