एक पौधा मां के नाम भावनात्मक रूप से बनाता है मजबूत: डा. डी.पी. गोयल
-पंजीरी प्लांट में किया गया पौधारोपण
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में 15 लाख वृक्षारोपण करने का विशाल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को पंजीरी प्लांट आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डी.पी. गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
आंगनबाड़ी केंद्र में डा. डी.पी. गोयल ने समाजसेवी प्रद्युम्न जांघू, जोगिंद्र के साथ मिलकर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत लगाया गया। लक्ष्मण विहार सर्कल की सभी 29 आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं। इस दौरान डा. डी.पी. गोयल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 58 कुर्सियां भेंट की गई। विकास जनसेवा संकल्प संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधे दिए गए। डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि आज के समय में प्रकृति में सुधार करना बहुत जरूरी हो गया है। अपनी आने वाली पीढिय़ों का जीवन स्वच्छ पर्यावरण के बीच गुजरे, इसके लिए हमें अभी से प्रयास व काम शुरू करने होंगे। भविष्य सही रखने के लिए हमें वर्तमान को और अधिक सही रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण फैलाने के लिए भी हम जिम्मेदार हैं और इसे सही करने की भी हमारी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, स्कूल, कालेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण सुधारने की शिक्षा मौखिक व प्रैक्टिल दी जाए। प्रैक्टिकल शिक्षा पेड़ लगाकर दें, ताकि बच्चों, युवाओं में इस कार्य के लिए रुझान बढ़े। उन्होंने कहा कि कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के संयोजक भाई नवीन गोयल ने पर्यावरण विषय पर प्रदेशभर में काम किया है। लाखों पेड़ लगाए हैं। हम सबका एक ही उद्देश्य है कि हम अपने शहर, अपने जिला, अपने प्रदेश व देश को बेहतर बनाएं। सभी की किसी न किसी रूप में भूमिका भी है। ऐसे में पर्यावरण सुधार बेहतर करने में भी हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निशा जांघू ने कहा कि वर्तमान में पौधे लगाना सबसे जरूरी काम है। कारखानों से और गाडिय़ों से निकलने वाली विषैली गैंसें व धुओं पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। इससे गलोबल वार्मिंग हो रहा है। ऐसे में स्वच्छ हवा लेने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी व पहला कार्य होना चाहिए।
