गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा सरस्वती मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बोलते बोधराज सीकरी। 

गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा सरस्वती मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बोलते बोधराज सीकरी। 

नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में करें परिवर्तित: बोधराज सीकरी
गुरुग्राम (राकेश)। सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा सरस्वती मंडल कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अशोक डबास ने की। जिसमें पिछली मंडल कार्यकारिणी बैठक से अब तक मंडल में किए गए कार्यों का विस्तृत लेख जोखा प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता महेश यादव जिला महामंत्री ने अल्पकालीन विस्तारक की भूमिका के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा की दिशा में कैसे बदलना है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ताओंं को घर-घर मुहिम प्रारम्भ कर देनी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रांत सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी है। आम जन की शिकायतों को भी ध्यानपूर्वक सुनना है। यथासंभव निवारण भी करना है। इस बैठक में मंडल के कुल 43 पदाधिकारी और अन्य श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Also Like