झज्जर, (साहिल) देश की आजादी के महानायकों की याद में “एक दिया अभियान” के तहत स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 1857 की क्रांति के जनक राव तुलाराम, पंडित श्रीराम शर्मा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओल्ड तहसील झज्जर स्थित प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर दुग्ध अभिषेक एवं एक दिया के साथ सांय काल पुष्पांजलि अर्पित कर ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ नमन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण जांगड़ा ने कहा नेताजी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।सामाजिक कार्यकर्ता करणवीर सिंह ने कहा नेताजी ने जय हिंद का नारा दिया था वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करता रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा ने कहा नेताजी का महान व्यक्तित्व युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर. के.जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने झज्जर शहर में स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए कहा देश की आजादी के महानायकों,स्वतंत्रता सेनानियों,महापुरुषों और अमर वीर शहीदों की याद में स्वच्छता अभियान ‘एक दिया’ अभियान के तहत हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले एवं देश भर में यह अभियान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान को आत्मसात करना हम सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा 16 नवम्बर 1857 को नसीबपुर नारनौल के ऐतिहासिक मैदान में देश की आजादी के महानायक राव तुलाराम के नेतृत्व में हरियाणा के अहीरवाल नारनौल, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम झज्जर,अलवर एवं मेवात और राजस्थान के शेखावटी के लगभग 5 हजार शूरवीरों ने एक दिन में अपनी शहादत देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उनकी शूरवीरता की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं भी नहीं मिलती है। इन अमर शहीदों की याद में ऐतिहासिक राव तुलाराम चौक झज्जर स्थित प्रतिमा पर सांयकाल पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया। उन्होंने कहा
स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे।उन्होंने कहा “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा हमेशा अजर अमर रहेगा।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। देश की आजादी के आंदोलन में नेताजी के सहयोगियों और नेताजी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन चालीस हजार करने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा नेताजी का महान व्यक्तित्व युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने कहा आजाद हिंद सरकार के 75 वर्ष पूरे होने पर इतिहास में पहली बार वर्ष 2018 में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। उन्होंने 23 जनवरी 2021 को नेताजी की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा 8 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में राजपथ जिसका नामकरण कर्तव्य पथ किया गया है पर नेताजी की विशाल प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी द्वारा किया गया। 21 अक्टूबर 1943 को बॉस ने आजाद हिंद फौज की सर्वोच्च सेनापति की हैसियत थी स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बनाई। जापान ने अंडमान और निकोबार दीप समूह इस अस्थाई सरकार को दिए। देश की अस्थाई सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नेताजी को देश हमेशा याद रखेगा।नेताजी ने पूर्ण स्वाधीनता को राष्ट्र के युवाओं के सामने एक ‘मिशन’ के रूप में प्रस्तुत किया।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जो इस मिशन में आस्था रखता है वह सच्चा भारतवासी है।कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वतंत्रता सेनानियों,अमर वीर शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर प्रवीण कुमार, प्रशांत कुमार, राजकुमार,नवीन ,देवेंद्र, रविकांत जांगड़ा,करणवीर सिंह रोबिन पूनिया ,राकेश शर्मा,किशन सैनी, सतीश वाल्मीकि, जयंत कुमार, ललित वाल्मीकि,अरुण, सुनील,सुमेर सिंह आदि अनेक गणमान्य वर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे।