नई दिल्ली के हरियाणा भवन में श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साथाशिवम वियालेंदेरान व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव सेंथिल थोंडमन ने हरियााणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल के साथ बैठक

नई दिल्ली के हरियाणा भवन में श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साथाशिवम वियालेंदेरान व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव सेंथिल थोंडमन ने हरियााणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल के साथ बैठक

नई दिल्ली।  हरियाणा के पशुपालकों की उन्नति से प्रभावित होकर अब श्रीलंका में किसानों को  मुराह नस्ल की भैंसों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह बात नई दिल्ली के हरियाणा भवन में श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साथाशिवम वियालेंदेरान व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव सेंथिल थोंडमन ने हरियााणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल के साथ बैठक के बाद कही।
 बैठक में श्रीलंका के नेताओं ने हरियाणा के पशुपालन व्यवसाय व उत्तम नस्ल के पशुधन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में गहरी रूचि दिखाई।
 उल्लेखनीय है हरियाणा व श्रीलंका के मध्य कृषि क्षेत्र विशेषकर पशुपालन व कृषि तकनीकों परस्पर विकास व आदान-प्रदान की संभावनाओं के दृष्टिगत नई दिल्ली में हरियाणा भवन में श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री  साथाशिवम वियालेंदेरान व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव सेंथिल थोंडमन ने हरियााणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया।
कृषि क्षेत्र विशेषकर पशुपालन क्षेत्र में परस्पर विकास की व्यापक संभावनाओं के दृष्टिगत श्रीलंका व हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे के क्षेत्रों मे यात्राएं भी करेंगे। हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने बैठक के दौरान हरियाणा के कृषि क्षेत्र, कृषि अनुसंधान, कृषि तकनीकों, ई-मंडी, कृषि विपणन, बागवानी उत्कृष्ट केंद्र, पशुपालन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा भैंस, दुग्ध संय॔त्रो व अन्य संबधित विषयों पर श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।
       श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे हरियाण के कृषि व पशुपालन क्षेत्र के विकास से अभिभूत हुए हैं। उन्होंन कहा कि श्रीलंका की हरियाणा के पशुपालन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में गहरी रूचि है। श्रीलंका व हरियाणा के मध्य कृषि व पशुपालन क्षेत्र में परस्पर विकास की व्यापक संभावनाओं हैं। दोनों के प्रतिनिधिमंडल एक -दूसरे के क्षेत्रों में यात्राएं करेंगे।बैठक में हरियाणा प्रदेश भाजपा के विदेश संपर्क प्रकोष्ठ के सह प्रमुख श्री अभिनव बाल्याण भी मौजूद रहे।

You May Also Like