पर्यावरण प्रेमी स्नेहलता सिंह।
पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा में स्नेहलता सिंह को बनाया सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक गुरुग्राम (राकेश भट्ठी)। पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से विचार-विमर्श करके कर्मठ कार्यकर्ता श्रीमती स्नेहलता सिंह को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
नवीन गोयल ने स्नेहलता ङ्क्षसह को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि पार्टी के हित में वे लगातार पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगी, ऐसी उम्मीद है। जिस तरह से अब से पहले वे काम करती रही हैं, अब दायित्व मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उनके काम का मूल्यांकन भी होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता के रूप में हर पदाधिकारी यहां काम करता है। पार्टी की नीतियां भी हैं और देश, समाजहित में काम करने की अच्छी नीयत भी। इसलिए यहां हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है तो वहीं केंद्र में यहां के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह यहां की नियमित पैरवी करते रहते हैं। उनके प्रयासों से भी गुरुग्राम में केंद्र सरकार के कई प्रोजेक्ट पर काम जोरों पर है। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्टी हित में सदैव कार्य करेंगी। उन पर जो विश्वास जताया गया है उस पर वे खरी उतरेंगी।