पूर्व वित मंत्री जेपी दलाल ने एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए किया आह्वान

पूर्व वित मंत्री जेपी दलाल ने एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए किया आह्वान

लोहारू में युवा टीम घर घर जाकर बनाए भाजपा के सदस्य: पूर्व वित मंत्री जेपी दलाल

शहर व प्रत्येक गांव में वार्ड स्तर पर महाअभियान चला कर भाजपा की सर्वाधिक सदस्यता ग्रहण करवाए लोहारू क्षेत्र में : पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल

भाजपा सरकार ही प्रत्येक वर्ग की भलाई व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही है कार्य : पूर्व वित मंत्री जेपी दलाल
भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता लोहारू हल्के मेंअधिक से अधिक सदस्य बनाकर करें रिकॉर्ड कायम: जेपी दलाल

पूर्व वित मंत्री ने संविधान दिवस दी लोगों को शुभकामनाएं

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दिया भारत को सबसे विस्तृत एवं सबसे बेहतरीन संविधान: पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल

जेपी दलाल बोले: महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत, बीजेपी की पारदर्शी नीतियां व हर वर्ग की भलाई के लिए लागू गई नीतियों का परिणाम

लोहारू/सिवानी मंडी/बहल, 26 नवंबर। प्रदेश के पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता जेपी दलाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को लोहारू तथा बहल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कई गांवों का दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए आह्वान किया और और कहा कि भाजपा की युवा टीम प्रत्येक घर-घर जाकर महा अभियान चला कर भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नीतिया बनकर प्रत्येक वर्ग की भलाई व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत, बीजेपी की पारदर्शी नीतियां व हर वर्ग की भलाई के लिए लागू गई नीतियों का परिणाम है।
पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल मंगलवार को भाजपा की भाजपा के द्वारा चलाए गए सदस्य अभियान को लेकर करीब एक दर्जन गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री जेपी दलाल ने कुडलबास, ढिगावा श्यामियान, फरटिया केहर,पहाड़ी, मंडोली कलां, मोरका, ढाणी भाकरा, बुद्धशैली,गुरेरा, ढाणी सिलवाली आदि गांव का दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया।

पूर्व वित्त मंत्री ने उपस्थित लोगों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान देश के हर नागरिक को समानता व नागरिक अधिकारों की ताकत देकर हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान किया। भारतीय संविधान दो साल 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुए देश के संविधान के निर्माण में डा. बाबा भीमराव अंबेडकर सहित अनेक सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई। यह दुनिया का सबसे बेहतरीन व विस्तृत संविधान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता लोहारू में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर रिकॉर्ड कायम करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक।पार्टी है। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान दिया जाता है।भाजपा सरकार ने अन्नतोदय की भावना कार्य करके हर वर्ग के हित में अनेक योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करके और बिना खर्ची व पर्ची से योग्यता के आधार पर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसी बदौलत तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। इससे प्रदेश में और अधिक गति से विकास कार्य होंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए लक्ष्य से भी ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडऩा और संगठन को और अधिक मजबूत करना है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आमजन भाजपा के विचारों से जुड़ें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने विकसित राष्ट्र और विकसित हरियाणा बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और अंत्योदय के संकल्प और नॉन-स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे ध्येय को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने नीति बनाकर हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। किसान व गरीब की आय बढ़ाने के लिए पारदर्शिता से अनेक योजनाओं को लागू किया।
श्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बिना खर्ची व बिना पर्ची योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन हुआ है जिससे गरीब परिवारों में खुशी की लहर है। हर वर्ग के गरीब परिवारों को नौकरी मिली है, गुजरात मॉडल की तरज पर भाजपा और कई वर्षों तक जीत दर्ज करेगी। किसी भी गांव, कस्बे में ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You May Also Like