प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव से पहले भाजपा छोडऩे वाले नेताओं की फिर से एंट्री के दिए संकेत

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव से पहले भाजपा छोडऩे वाले नेताओं की फिर से एंट्री के दिए संकेत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे भिवानी
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रवास कार्यक्रम आयोजित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
प्रत्येक बूथ पर 250 संख्या से अधिक नए सदस्य जोडऩे का कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य म्: मोहनलाल बड़ौली
भिवानी, 17 नवंबर : स्थानीय पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवास कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौल मुख्य रूप से पहुंचे तथा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता वेदपाल तंवर भी पहुंचे तथा उन्होंने भी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा। बैठक की शुरूआत भारत माता के चित्र पर ज्योत प्रज्जवलन व पुष्प अर्पण के साथ की गई।
कार्यक्रम की सदस्यता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने की तथा मंच का संचालन राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अधिवक्ता शंकर धुपड़ ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्य सभा सांसद किरण चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर बाल्मीकि, भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर, हर्षवर्धन मान, नंदराम धानिया, मीना परमार, बिरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, ठाकुर विक्रम सिंह, मनोज तवंर, रवि महमिया, मनोहर डीएम, राजकुमार कटारिया मौजूद रहे। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, श्याम सुंदर सनातनी, अरविंद शर्मा को भिवानी जिला में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान आयोजित प्रवास बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि बीजेपी भारत की सबसे बड़ी पार्टी है, और मोदी ऐप के माध्यम से लगातार लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 20 हजार से अधिक बूथ है तथा प्रत्येक बूथ पर 250 से अधिक कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दियागया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार का ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ रही है, जबकि उनके कुछ नेता तो पहले आईएएस तक रहे है तथा वे समझते है कि मशीन में कुछ नहीं होता तो वे इस बात को नहीं बोल रहे है। बडौली ने कहा कि आने वाले समय दिल्ली, झारखंड व महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में बीजेपी जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव से पहले पार्टी छोडऩे वाले नेताओं की भाजपा में दोबारा से एंट्री करने के के संकते दिए है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को जोडऩे की कड़ी में पार्टी छोडऩे वालों को भी जोडऩे में कोई हर्ज नहीं है। गलती किसी से भी हो सकती है, उनकी गलतियों को माफ करने का फैसला पार्टी हाईकमान ले सकता है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता वेदपाल तंवर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता सबसे अधिक नए सदस्य भाजपा से जोडऩे का काम करेगा, उसका सम्मान कर उसका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश कुडल, सज्जन खगनवाल, शकुंतला प्रधान, राजपाल कडवासरा, सतेंद्र तंवर, सुनील तनेजा, राजेश धनखड़, राजेश सांकरोडिय़ा, अधिवक्ता जोगेंद्र तंवर, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, प्रेम वर्मा, प्रदीप किराड़, राजबाला श्योराण, रोहताश चौहान, सुंदरपाल तंवर, महेंद्र यादव, सरपंच संदीप, रविंद्र बापोड़ा, चंदा गुप्ता, विनोद चावला, राजेश जांगड़ा, बिसंबर अरोड़ा, मा. मुनिपाल, विनोद स्वामी, बाबूलाल स्वामी, कुलदीप महला, कैप्टन राजपाल, नरेंद्र शर्मा, विजय कौशिक, नविता तंवर, कविता राजपूत, सरोज बोस, सज्जन कौर, अनिता चावला सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो व प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।