भगत सिंह के आदर्शों का संकल्प लेकर देश सेवा के लिए काम करना चाहिए : कुलपति. डॉ. एच.एल. वर्मा

भगत सिंह के आदर्शों का संकल्प लेकर देश सेवा के लिए काम करना चाहिए : कुलपति. डॉ. एच.एल. वर्मा

 रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स और रोवर्स ग्रुप ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति. डॉ. एच.एल. वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मानविकी संकाय के डीन डॉ बी. एम यादव तथा विज्ञान संकाय के डीन डॉ.रवि कुमार राणा उपस्थित रहे ।

रोवर्स एवं रेंजर्स समन्वयक डॉ.बबलू शर्मा व डॉ. ईशु के मार्गनिर्देशन में यह रैली गेट नंबर 5 से शुरू होकर विश्वविद्यालय प्रांगण से होते हुए गेट नंबर 6 के मानविकी संकाय तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कुलपति और डीन एवम समन्वयक ने बच्चों को भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरित होने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुलपति. डॉ. एच.एल. वर्मा ने कहा कि आज भगत सिंह की जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और देश की सेवा करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होने शहीद भगत सिंह के बलिदान को देश की आजादी में अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह ने फांसी का फंदा चूमा और युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनका बलिदान देश के लिए अमिट रहेगा।

उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनका बलिदान यह देश कभी नहीं भुला सकता।

मानविकी संकाय के डीन डॉ. बी.एम. यादव ने कहा कि भगत सिंह एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने अपनी जवानी में ही देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उनकी विरासत हमें आज भी प्रेरित करती है और हमें देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। भगत सिंह के आदर्शों को हमें अपनाना चाहिए। रैली में डॉ. रुचि, डॉ. प्रिति लठवाल, उषा खत्री और भविष्य सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

You May Also Like