भाजपा के सदस्यता अभियान में 10008 सदस्य बनाए

भाजपा के सदस्यता अभियान में 10008 सदस्य बनाए

बोध राज सीकरी 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर बने मोदी मित्र
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बोध राज सीकरी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10008 नए सदस्यों को पार्टी से जोडक़र मोदी मित्र का सम्मानित खिताब प्राप्त कर लिया है।
बोध राज सीकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक नेतृत्व शैली ने उन्हें पार्टी के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। भाजपा के स्थानीय और केंद्रीय नेतृत्व ने भी बोध राज सीकरी के इस योगदान की सराहना की है। मोदी मित्र का खिताब पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं को दिया जाता है, जो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दस हजार से अधिक सदस्य बनाते हंै।
बोध राज सीकरी की यह उपलब्धि न केवल पार्टी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनका यह प्रयास भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगा। उनकी कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने इन्हें हाल ही में सक्रिय सदस्यता अभियान का गुरुग्राम की चार विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया था।