भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय चौटाला जजपा के किसान हित के कार्यो के चलते किसान कर रहे है दुष्यंत व उनके कार्यो को याद : दिग्वजय व्यवस्था नहीं सुधरी तो जजपा प्रदेश स्तर पर करेगी आंदोलन : दिग्विजय चौटाला

भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय चौटाला जजपा के किसान हित के कार्यो के चलते किसान कर रहे है दुष्यंत व उनके कार्यो को याद : दिग्वजय व्यवस्था नहीं सुधरी तो जजपा प्रदेश स्तर पर करेगी आंदोलन : दिग्विजय चौटाला

भिवानी, 20 अप्रैल : फसल खरीद का जायजा लेने जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को स्थानीय नई अनाज मंडी मे पहुंचे तथा किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की मंडियों में फसल खरीद प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है, जिसके चलते अन्नदाताओं को परेशानियों के साथ-साथ भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि फसल खरीद प्रक्रिया में तेजी लाए। साथ ही उन्होंने चेतावानी भी कि यदि फसल खरीद प्रक्रिया में तेजी व व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जजपा प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा ने सरकार में रहते हुए किसान हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि जजपा ने सरकार में रहते हुए समय पर फसलों की खरीद करवाई तथा किसानों के खाते में 48 घंटों में फसलों का पैसा डलवाया। आज के हालात देखकर किसान फिर से दुष्यंत व उनके कार्यो को याद कर रहा है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार ने सरसों की खरीद के दौरान एजेंट बैठा दिए तथा अब आढ़तियों पर जीएसटी थौंपकर उनकी कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि समय पर खरीद व उठान ना होने से किसान खासे परेशान है तथा मज़दूरी ना मिलने से मज़दूर परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि चरणजीत सिंह चन्नी बने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गहरी नींद से उठे, नहीं तो जजपा प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर प्रदेश संगठन विजय सिंह गोठड़ा, दादरी जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, हल्का अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अवतार सांगवान, ईश्वर मान, यशवीर घणघस, बल्लू बामला, राजेश ग्रेवाल, राजू मेहरा, शंकर आहुजा, सिद्धार्थ टाईगर, लीलू धायल, विष्णु केडिया, हनुमान सिंह अग्रवाल, सेठी धनाना, मदन यादव, प्रदीप गोयल, सलोचना पोटलिया, सोमबीर ढाणीमाहू, अशोक सिहाग समेत अनेक पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like