लोहारू,26 मई। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लोहारू क्षेत्र के गांव अहमदवास खेड़ा में योग एवं व्यायामशाला के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 42.5 लाख की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह योग एवं व्यायामशाला 2 एकड़ भूमि में बनेगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति और धन की मंजूरी दे दी गई है और इसकी किस्त भी जारी कर दी गई।
पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्ति को स्वास्थ और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होने कहा है कि व्यायामशालाएं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। व्यायामशालाए लोगों को व्यायाम करने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करती हैं। व्यायामशालाओं में लोगों को एक साथ आने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती हैं। । व्यायामशालाएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देती हैं। जेपी दलाल ने कहा कि आम आदमी को भौतिकवाद की दौड़ धूप भरी जिंदगी में कुछ समय के लिए योग्य व व्यायाम अवश्य करना चाहिए।
