कृषि मंत्री जी के दलाल ने अपने संबोधन में देश को आजादी दिलाने वाले असंख्य वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के रणबांकुरों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए एक लम्बी लड़ाई लड़ी और देश को आजाद करवाकर ही दम लिया। उन्होंने कहा कि अनेकों स्वंतत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के लिए किए गए लम्बे संघर्ष के बाद भारत आज ही के दिन यानि 15 अगस्त 1947 को विश्व के मानचित्र पर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।
समारोह में प्रदेश व देश की संस्कृति को प्रदर्शित करते अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं,स्वतंत्रता,सैनानियों,छात्र-छात्राओं एवं अन्य विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया।