हमारी सरकार की नीतियों पर विश्वास जतनाकर जनता ने तीसरी बार बनाई भाजपा की सरकारः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हमारी सरकार की नीतियों पर विश्वास जतनाकर जनता ने तीसरी बार बनाई भाजपा की सरकारः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

करनाल, आशुतोष गौतम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताकर जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के देश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार को करनाल के प्रेमनगर में नेता हरजीत सिंह संधू (लाड्डी संधू) के भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा व भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरजीत सिंह संधू (लाड्डी संधू) को पटका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इसके उपरांत उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि करनाल शहर में निरंतर भाजपा का प्यार और आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकार दिया है। कांग्रेस के झूठ का नकाब उतर चूका है।
2047 तक बनाएंगे विकसित राष्ट्र-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का काम करेंगे। इस कार्य में हरियाणा भी पीछे नहीं रहेगा। हरियाणावासी भी देश को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने काम करने की उम्मीद के साथ उन्हें सत्ता दी है। ऐसे में अधिकारी आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तीव्र गति के साथ पूरा करें। कोई अधिकारी यदि लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के सदस्यता अभियान में जुड़े आमजन-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान में जुड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन से 8800002024 पर मिस कॉल दे सकता है। उसके फोन पर एक लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक को खोलकर सदस्यता से जुड़ी जानकारी भर दें। तत्काल आपके पास सदस्यता का कार्ड आएगा और आप भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन जाएंगे।
विधायक जगमोहन आनंद ने भाजपा परिवार में किया स्वागत-
विधायक जगमोहन आनंद ने हरजीत सिंह संधू (लाड्डी संधू) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि निरंतर भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।
वहीं हरजीत सिंह संधू ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा संजय बठला, पूर्व नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास अग्गी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, गोविंद शर्मा सहित
अन्य मौजूद रहे।

You May Also Like