हरियावास गांव तीज उत्सव पर झूला झूलती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला हरियावास।

हरियावास गांव तीज उत्सव पर झूला झूलती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला हरियावास।

गांव हरियावास में आंगनवाड़ी केन्द्र में तीज महोत्सव के अंर्तगत हरियाणवी लोकगीत और संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  गांव की महिलाओं और बच्चों ने खुशी से झूमते हुए त्यौहार मनाया। महिलाओं ने झूला झूलते हुए पींग बढाई और खुशी से पर्व की एक दूजे को बधाई दी। महिलाओं ने इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ ली।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम सुपरवाइजर वंदना की देखरेख में आयोजित किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत मीठी तो करदे रे अम्मा कोथली जाना है बहना के, देश पपीहा री बोला पीपली जैसे हरियाणवी गीतों पर झूमते हुए तीज के त्योहार में खुशी के रंग घोल दिए। सुपरवाइजर वंदना ने महिलाओं को बेटियों के लिए चलाई गई हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने गांव की महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की सराहना की। कार्यकर्ता उर्मिला हरियावास ने कहा कि ऐसे त्योहार आपसी सोहार्द की भावना को बढाते है और आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता चमेली, उर्मिला, सुनीता, प्रेमा, रोशनी, कमला,  मोनिका, सुमन, रेखा, छनों, पूनम, बाला, बबलेश, रोशनी, जगमंती, निशा, पूजा, फातिमा, जुकिफ, संतोष, रीना, सीमा, संगीता, कविता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

You May Also Like