डीसी के आदेशों पर सनसिटी के सामने दुरूस्त हुई सफाई व्यवस्था

डीसी के आदेशों पर सनसिटी के सामने दुरूस्त हुई सफाई व्यवस्था

भिवानी, 19 जनवरी।  शहर में गंदगी, पेयजल और सीवरेज के साथ साथ आमजन की समस्याओं को डीसी साहिल गुप्ता द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित विभागों को समस्याओं के निवारण के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। डीसी के निर्देशों के चलते नगर परिषद प्रशासन ने सनसिटी के पास सडक़ से गंदगी का उठान करवाया।

उल्लेखनीय है कि सनसिटी के सामने मुख्य सडक़ पर गंदगी पड़ा होने का मामला डीसी साहिल गुप्ता के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने नगर परिषद प्रशासन को इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीसी के निर्देशों के चलते सफाई निरीक्षक विकास देसवाल सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां से गंदगी का उठान करवाया। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग बीट दी गई है।  इसके अलावा जिस क्षेत्र से भी सफाई से संबंधित कोई शिकायत आती है तो उसे समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे मुख्य सडक़ मार्गों पर या गलियों में इधर-उधर कचरा ना डालें। उन्होंने बताया कि कचरे का उठाने के लिए डोर टू डोर ऑटो टिप्पर जाते हैं।

Leave a Reply