प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा, “इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में लिखा:

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply