नई दिल्ली:
माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
‘X’ पर साझा किए गए अपने संदेश में श्री शाह ने कहा कि गुरु हर राय जी द्वारा लंगर और संगत की परंपरा को और सुदृढ़ किया गया, जो सामाजिक समरसता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएँ करुणा, संवेदना और मानवता की निस्वार्थ सेवा का अक्षय स्रोत हैं।
गृह मंत्री ने उल्लेख किया कि गुरु हर राय जी ने मानव समाज की सच्ची सेवा की तथा बिना किसी भेदभाव के हर जाति और वर्ग के लोगों को औषधियों के माध्यम से आरोग्य प्रदान किया। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सेवा, सह-अस्तित्व और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
श्री अमित शाह ने गुरु हर राय जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।