प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने हमारे तटों पर एक अडिग ढाल के रूप में अपनी पहचान बनाई है और समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया और हमारे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

भारतीय तटरक्षक बल के सभी जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने हमारे तटों पर एक अडिग ढाल बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। समुद्री सुरक्षा, आपदा राहत और हमारे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है।

Leave a Reply