केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज असम के गुवाहाटी में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज असम के गुवाहाटी में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

86 वर्षों के इतिहास में अपने बलिदान से देश में कर्तव्यपरायणता और शौर्य की मिसाल बनी CRPF के बिना देश की आंतरिक सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती

CRPF की वीरता से देश के आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट विकास के ग्रोथ स्पॉट बन चुके हैं

2 बटालियन से शुरू हुआ CRPF आज 248 बटालियन और 3.25 लाख जवानों के साथ विश्व का सबसे बड़ा CAPF बन चुका है

युद्धों में जीत, संसद हमले, राम जन्मभूमि पर हमले को विफल बनाना हो या अमरनाथ यात्रा, महाकुंभ की सुरक्षा हो, CRPF का मतलब है दुश्मन की पराजय की गारंटी

मोदी सरकार के देश के अलग-अलग हिस्सों में CRPF दिवस परेड के आयोजन के निर्णय के कारण नॉर्थईस्ट में पहली बार यह परेड हुई, जो गौरव की बात है

नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने में CRPF की बड़ी भूमिका रही है, 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होकर रहेगा

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में CRPF जवानों का शौर्य, साहस व संघर्ष नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा

Leave a Reply