प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा की।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा:
“पुडुचेरी के प्रिय जनमानस के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज, विकास के कई कार्य शुरू किए जा रहे हैं जो जीवन को सुगम बनाएंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देंगे।”
विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर पुडुचेरी के अपने भाइयों और बहनों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार ने जन-कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है।”
