केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने CISF के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने CISF के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “CISF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। चाहे देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना हो या संकट के समय राष्ट्र की रक्षा करना, उनकी समर्पण भावना सच्ची देशभक्ति और पेशेवर प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाती है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।”

Leave a Reply