केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “छत्रपति शिवाजी महाराज जी से मिली स्वराज, स्वधर्म व स्वभाषा की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए छत्रपति संभाजी महाराज जी आजीवन कटिबद्ध रहे। मुगल आक्रांताओं को दहशत में ला देने वाले छत्रपति संभाजी महाराज जी के राष्ट्ररक्षा के संकल्प को कठिन यातनाएँ भी डिगा न सकीं। छत्रपति संभाजी महाराज जी के बलिदान दिवस पर उनका वंदन करता हूँ।”

Leave a Reply