केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर किए गए एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। 1857 के संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना। उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण व स्वाभिमान का अमर संदेश है। उनकी जयंती पर सादर नमन।”

Leave a Reply