प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा जिले के वाव-थारद में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने उत्तर गुजरात के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पवित्र पर्व के अभी हाल ही में संपन्न होने और आज भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर माता अंबाजी और भगवान श्री धरणीधरजी को नमन किया।
श्री मोदी ने एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में कहा:
“आज वाव-थारद की यात्रा इसलिए और भी विशेष है क्योंकि मैं डीसा हवाई अड्डे पर उतरा…”
Today’s visit to Vav-Tharad is more special because I landed at the Deesa airbase.… pic.twitter.com/
KJXlB4P4nB — Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कांग्रेस की उदासीनता के चलते डीसा एयरपोर्ट का काम लंबे समय तक अटका रहा। हमने इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया है, जो इस पूरे क्षेत्र के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत उपयोगी होने वाला है। pic.twitter.com/nBPbFLyAuz
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
वाव-थराद सहित इस पूरे इलाके से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। यहां के लोगों, विशेषकर माताओं-बहनों के स्नेह को मैं कभी भुला नहीं सकता! pic.twitter.com/
oYvaXypzpq — Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
आज सोलर पावर में गुजरात का परचम पूरी बुलंदी से लहरा रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब हमारा यह राज्य Renewable Energy में दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। pic.twitter.com/
jVuZZ4zIVF — Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
कांग्रेस के शासन में अव्यवस्था और अभावों से जूझता रहा उत्तर गुजरात आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। हम यहां जिन कामों को आगे बढ़ा रहे हैं, उनसे वाव-थराद, बनासकांठा, पाटन और मेहसाणा को बहुत लाभ होने वाला है। pic.twitter.com/ugoewnmq2r
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में भी कांग्रेस भारत से नफरत करने वाली विदेशी ताकतों की भाषा बोल रही है। हमें उसकी साजिशों से सावधान रहना है। pic.twitter.com/UTpvMSy8mn
