केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर सादर नमन। जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया और धर्मांतरण का विरोध करते हुए विभाजनकारी शक्तियों का डटकर सामना किया। समाज के कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”
Like this:
Like Loading...
Related