मुख्यमंत्री व स्वामी ज्ञानानंद ने बैसाखी पर्व पर उड़ाई पतंगें

मुख्यमंत्री व स्वामी ज्ञानानंद ने बैसाखी पर्व पर उड़ाई पतंगें

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल। बैसाखी महोत्सव 2026 के राज्य स्तरीय समारोह के पहले दिन सुबह से शाम तक दिनभर विभिन्न कार्यक्रम चले। केडीबी मेला ग्राउंड में बैसाखी महोत्सव को लेकर नागरिकों में खूब उत्साह व जोश देखने को मिला। खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पहलवानों ने दंगल अखाड़े में जोश अजमाइश दिखाते हुए खूब वाहवाही लूटी। कहीं अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी की टीम ने महोत्सव में पहले नागरिकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से बैसाखी महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बैसाखी केसरी, बैसाखी कुमार के लिए पुरुष व महिलाओं के बीच मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में प्रदेशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। बैसाखी केसरी पुरुष वर्ग के मुकाबलों में कर्ण शाहाबाद ने शुभम करनाल को चित्त किया। हर्ष रोहतक ने गौरव कैथल को हराया। गौरव कुरुक्षेत्र ने विकास कैथल को पराजित किया। अनिल सोनीपत ने सुरेंद्र कैथल को हराया। रजनीश कैथल ने शुभम कल्याणा को हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग के मुकाबलों में अंजू ईशराना ने राधिका पिहोवा को हराया। विनीता मैहला ने अर्शदीप कुरुक्षेत्र को पराजित किया। तनवी कुरुक्षेत्र ने मुस्कान ईशाक को हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह दिव्या रोहतक ने मानसी अंबाला को हराकर जीत दर्ज की।मुख्यमंत्री व स्वामी ज्ञानानंद ने बैसाखी पर्व पर उड़ाई पतंगें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बैसाखी महोत्सव में बनाए गए पतंज पवेलियन का शुभारंभ तो किया ही और इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद भी 6 फीट ऊंची पतंग उड़ाकर पतंगबाजी में हिस्सा लिया। इस महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी की टीमों पहुंची हुई है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार की पतंगें उड़ाकर समारोह को चार चांद लगाने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पहली बारे बड़े स्तर पर बैसाखी का तैयार मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शहर के नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

विभिन्न प्रकार की पगडिय़ां बांधकर नागरिकों ने खूब उतारी सेल्फी


बैसाखी महोत्सव में विभिन्न प्रकार की पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पंजाबी और हरियाणवी स्टाइल की पगड़ी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह सेल्फ प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की पगडिय़ां बांधकर खूब सेल्फी उतारी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पुस्ततियां दी।

Leave a Reply