बल्लभगढ़, 3 मई 2026।
बल्लभगढ़ स्थित सीताराम मंदिर में आज श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट (रजि.), बल्लभगढ़ द्वारा मारेंगो एशिया हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क सामान्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था के प्रधान दीपू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुए इस शिविर में लगभग 300 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं नेत्र जांच जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस शिविर में हॉस्पिटल की ओर से डॉ. बबीता भारद्वाज, डॉ. शैलेश, डॉ. ध्रुव, सचिन तथा नर्सिंग स्टाफ के रूप में सुनहरा एवं विकास ने उपस्थित रहकर सभी मरीजों की तसल्लीपूर्वक जांच की और अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनिल वशिष्ठ, संजीव त्यागी एवं संस्था के पदाधिकारी गोपाल गोयल, नीरज सिंगला, के.के. अग्रवाल, प्रदीप बंसल, अमित मित्तल, दिनेश देशवाल, भारत, योगेंद्र गौतम, राजेंद्र प्रसाद, संजय गोयल, अमित गोयल, नवीन यादव सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अंत में संस्था द्वारा सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

