प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु की पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा:

कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले में पत्थर की खदान में हुई दुर्घटना में जीवन क्षति‍ के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PM@narendramodi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *