प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर वल्लूरी अजय बाबू को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर वल्लूरी अजय बाबू को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 79 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने पर वल्लूरी अजय बाबू को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि वल्लूरी अजय बाबू ने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।

श्री मोदी ने भविष्य के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

भारोत्तोलन में भारत के लिए और अधिक गौरव!

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में वल्लूरी अजया बाबू के रजत पदक जीतने पर प्रसन्न हूं। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रीय विश्व चैंपियनशिप का रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

#CWG2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *