मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल से की मुलाकात

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में हलचल शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष से मुलाकात की। पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। पंजाब का विधानसभा सत्र दस अगस्त तक चलेगा।
बीती 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 एजेंडों को पारित किया गया था लेकिन विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जल्द निर्णय लिए जाने का संकेत दिया था। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र के आयोजन का कार्यक्रम तय करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को अधिकृत किया गया था।
विधानसभा परिसर में प्रेस लांज, पार्किंग, एंट्री गेट आदि दोनों राज्यों की साझा होने के कारण दस अगस्त तक हरियाणा का सत्र नहीं होगा। उसके बाद 15 अगस्त की तैयारियों के चलते सभी मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे।  सूत्रों के अनुसार सरकार 21 अगस्त शुक्रवार से विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित कर सकती है।
सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर अधिकृत जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के संबंध में चर्चा की है। सरकार द्वारा इसी सप्ताह सत्र के आयोजन का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद सत्र का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *