प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वर्तमान आसियान अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में फिलीपींस की भागीदारी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक, शिक्षा, पर्
दोनों नेताओं ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।