हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री बोले-“खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया”

हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री बोले-“खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया”

चंडीगढ़, 26 सितंबर-जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने ईरान को पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस स्वर्णिम जीत में हरियाणा का विशेष योगदान रहा है, क्योंकि स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में प्रदेश के 8 प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा की माटी से जुड़े इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, क्षमता और अनुशासन के बल पर विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय कबड्डी टीम और विशेष रूप से राज्य के खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, अद्भुत कौशल और अटूट टीम भावना का परिचय देकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एशियन गेम्स में हरियाणा के युवाओं का यह शानदार प्रदर्शन प्रदेश की प्रभावी व प्रोत्साहनकारी खेल नीति और खिलाड़ियों की दिन-रात की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दोहराया कि राज्य सरकार पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें उत्कृष्ट खेल सुविधाएं और हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like