प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को हार्दिक बधाई दी।

श्री मोदी ने भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा स्‍थायी दुनिया की दिशा में काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा:

“मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई।

मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

हम मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा स्‍थायी दुनिया की दिशा में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *