प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस पर बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और अन्य महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस पर बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और अन्य महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर तथा संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महान विभूतियों द्वारा देश को प्रदान किया गया संविधान भारतीय लोकतंत्र की एक अमूल्य विरासत है। यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता रहेगा।

श्री मोदी ने संविधान में निहित मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जो इस विचार को दर्शाता है कि विद्वानों द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद निर्धारित की गई नीतियां और सिद्धांत सदैव स्थायी रहते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर यह संदेश में लिखा :

“सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब एवं संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन।

संविधान के रूप में उनके द्वारा दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

 

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमारे संविधान के निर्माताओं को नमन करने तथा संविधान में निहित मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का एक विशेष अवसर है।

 

बहुधा बहुभिः सार्धं चिन्तिताः सुनिरूपिताः।

कथञ्चिन्न विलीयन्ते विद्वद्भिश्चिन्तिता नयाः॥”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like