प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सशक्तीकरण और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सशक्तीकरण और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने के प्रति अपनी सरकार के अटूट संकल्प को दोहराया।

संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की मांग दशकों पुरानी है और देशभर की अनगिनत महिलाओं ने पत्रों तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से इस मांग को लगातार उठाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का संकल्प दृढ़ है और उसे देशभर की नारी शक्ति का समर्थन प्राप्त है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *