Author: Mukesh Rohilla
श्री बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में श्री बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज अस्थल बोहर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा इस घातक बीमारी की पहचान, रोकथाम और उपचार के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉ. मनीष शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को कैंसर के प्रकार, कारण, लक्षण और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू, धूम्रपान, अस्वास्थ्यकर खान-पान और निष्क्रिय जीवनशैली कैंसर के प्रमुख कारणों में से हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से इस बीमारी से बचाव संभव है। आयुर्वेदिक कॉलेज के डीन नीरज कुमार खरे ने बताया बताया िक विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में जानकारी देना और कैंसर पीड़ितों के प्रति समर्थन व्यक्त करना है। इस दिवस की शुरुआत यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा 2000 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर से होने वाली मौतों को कम करना और इसे वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता बनाना है।हर साल इस दिन के लिए एक विशेष थीम चुनी जाती है, जो कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. निशा, डॉ. अनीता, डॉ. नवीनता, डॉ. सोनम, डॉ. राकेश, डॉ. नितिन सहित अन्य संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देने वाली पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को शिक्षित करने और समय पर पहचान एवं रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट को सूरजकुंड मेले का दिया निमंत्रण
चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड, फरीदाबाद में शुरू हो रहे 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले
हरियाणा सरकार ने आढ़तियों के लिए जारी किए तीन करोड़
पंचायती जमीनों पर बीस साल पुराने कब्जाधारी बनेंगे मालिक हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने बदला कानून वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट पर होगी
