सहकारिता आधारित ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 1 मई, 2026 को केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS), लेह में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख पहलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा लद्दाख के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम दूध प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाने, कोल्ड-चेन प्रणालियों को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय डेयरी किसानों के लिए बाजार संपर्क को विस्तारित करने के उद्देश्य से विभिन्न डेयरी अवसंरचना परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का साक्षी बनेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र में सहकारी डेयरी संचालन के आधुनिकीकरण हेतु डिजिटल एवं संस्थागत पहलों का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री कारगिल में 10 टीएलपीडी क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे तथा लेह में दही एवं पनीर उत्पादन सहित नई डेयरी प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त, दूध के भंडारण एवं परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए बल्क मिल्क कूलर प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। सहकारी क्षेत्र में डिजिटल सशक्तीकरण के विजन को और मजबूत करते हुए, खरीद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने तथा किसानों को भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एंड्रॉयड-आधारित ऑटोमेटेड मिल्क कलेक्शन सिस्टम (AMCS) एप्लिकेशन का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत एक मोबाइल दूध परीक्षण प्रयोगशाला को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जिसका उद्देश्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा जमीनी स्तर पर डेयरी किसानों को सहयोग प्रदान करना है। प्रमुख हितधारकों के बीच डेयरी उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्धता और मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित होगी। सरकार के किसान कल्याण और सहकारी सशक्तीकरण पर विशेष जोर के अनुरूप, इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील डेयरी किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह पहल सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने तथा देश के दूरस्थ क्षेत्रों में समावेशी आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण को साकार करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Category: National News
प्रधानमंत्री ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के महत्व को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् कोसाझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया है, जिसका अर्थ है उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को अपने कार्यों में लगातार
गंगा एक्सप्रेसवे न केवल उत्तर प्रदेश के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ेगा, बल्कि यह एनसीआर की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। भगवान नरसिम्हा की पवित्र भूमि और
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की; समस्त देशवासियों के समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन
प्रधानमंत्री ने महिलाओं की रोजगार दर में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता एक लेख साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में महिलाओं की रोजगार दर में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को उजागर करने वाला एक लेख साझा किया।
प्रधानमंत्री ने जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों के एकीकरण पर प्रकाश डालने वाला एक लेख साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह का एक लेख साझा किया, जिसमें जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों की भूमिका और एकीकरण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से मुलाकात की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल शाम गंगटोक की अपनी यात्रा के दौरान पद्म पुरस्कार विजेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्य से विशिष्ट
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह की झलकियां साझा कीं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह की झलकियां साझा करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, वहां सतत विकास के तौर-तरीकों और
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल के एक ऊर्जा से परिपूर्ण सत्र में भाग लिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक की एक सुहावनी सुबह में युवाओं के साथ एक जीवंत फुटबॉल सत्र में भाग लिया। प्रधानमंत्री
प्रोफेसर गोबर्धन दास जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रो. गोबर्धन दास जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. गोबर्धन दास जी का व्यक्तिगत जीवन