प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद को बधाई दी है
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने उल्लेखनीय कौशल और उत्साह का प्रदर्शन किया, जिससे भारत को एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में अपना पहला रजत पदक मिला। श्री मोदी ने दोनों तीरंदाजों को इस यादगार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा; “शानदार रजत पदक!” धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद को एशियाई खेलों में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गर्व है। उन्होंने असाधारण कौशल और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में हमारे देश को पहला रजत पदक दिलाया। इस यादगार उपलब्धि पर हमारे दोनों तीरंदाजों को हार्दिक बधाई और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं:PM @narendramodi”