
भिवानी। 86 वर्षीय पुष्पा पुरुथी जो की पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें बिस्तर से उठने में भी दिक़्क़त चल रही थी। लघुशंका यहा तक की बिस्तर में ही उन्हें शोच करना पड़ता था। उनके बेटे पुनीत व पुत्रवधू ममता ने शुरुआत में डॉक्टर को दिखाया लेकिन कुछ फ़र्क़ दिखाई नहीं दिया। बाद में तो डॉ ने तो घर में आने से ही मना कर दिया।
ममता पुरुथी बताती है वे भिवानी के विकास मल्होत्रा गुरु जी दिलख़ुश जिम को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करती है। उन्होंने उनसे फ़ोन पर बुधवार को संपर्क किया। बुधवार को नवरात्रे चल रहे थे तो वे मंदिर में पूजा कर रहे थे। पूजा के दौरान उन्होंने उनसे सारी बात पूछी तो वे अगले 15मिंट में उनके घर पहुँच गये। उनकी हालत देख कर उन्हें कुछ भस्मों से इलाज के नुस्ख़े बताये। एक ही हफ़्ते में पुष्पा पुरुथी को भूख लगने लगी और वे स्वय ही शोच के लिए जाने लगी। अब वे ठीक भी है और बोलने भी लगी है। इस बारे में विकास मल्होत्रा गुरु जी ने बताया की उनके पास काफ़ी नुस्ख़े है जिन से वे इलाज करते है।
