प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल का एक लेख साझा किया है।
इस लेख में बताया गया है कि भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) भारतीय निर्यातकों को बाज़ार विविधता लाने, रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों की रक्षा करने और दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते करने के सरकार के प्रयास प्रत्येक भारतीय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा;
इस लेख में केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत-ओमान सीईपीए भारतीय निर्यातकों को बाजारों में विविधता लाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों की रक्षा करने और दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते करने के लिए सरकार के प्रयास प्रत्येक भारतीय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
