प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकप्रिय गायिका श्रीमती सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सुमन कल्याणपुर जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन ने भारत की सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया, अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन ने हमारी सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *