प्रधानमंत्री ने पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान के शानदार प्रदर्शन पर आज उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी संयमशीलता और समन्वय सराहनीय रहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में उन्हें और भी अधिक सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट साझा किया:

“पुरुषों की युगल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान के शानदार प्रदर्शन ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।”

उनकी संयमशीलता और समन्वय सराहनीय रहा। आशा है कि यह उपलब्धि उन्हें आने वाले वर्षों में और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरणा देगी: PM@narendramodi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *