प्रधानमंत्री ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी एकाग्रता, सटीकता और टीमवर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व का क्षण दिया है। उन्होंने इन खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई।

उनकी एकाग्रता, सटीकता और टीमवर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व का क्षण दिया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *