केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। गृह मंत्री ने देश के हर नागरिक से अपील की कि वे इस अभियान में लाखों लोगों के साथ जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जश्न मनाएँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर #HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। आज करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *