प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 16 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। उन्होंने  ने कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ते का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी अब तक 18 बार हरियाणा आ चुके हैं और इन दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी के साथ प्रधानमंत्री की सेवा-यात्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आगामी 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके 25 वर्षों की जनसेवा को हमारा नमन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *