मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव भैणी महाराजपुर में रुककर ग्रामीणों का जाना हालचाल, सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव भैणी महाराजपुर में रुककर ग्रामीणों का जाना हालचाल, सुनीं समस्याएं

रोहतक, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार से पातूवास जाते समय महम उपमंडल के गांव भैणी महाराजपुर में ग्रामीणों को देखकर अचानक रुक गए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से गांव में चल रहे विकास कार्यों तथा उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के इस सहज संवाद से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गांव में रुकने और उनका हालचाल जानने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *