केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ के हार्दिक अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “धर्म के प्रति अटूट निष्ठा, मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण और अन्याय के विरुद्ध अद्भुत साहस की प्रतिमूर्ति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे। उन्होंने किसानों को संगठित कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और मुगलों को पराजित कर स्वाभिमान, साहस एवं धर्मरक्षा का अमर संदेश दिया। असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद उन्होंने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।”
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम को साझा किया जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि केवल गुरु की समर्पित सेवा से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम को साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि केवल गुरु की समर्पित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित
चंडीगढ़, 12 मई — हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (एचईपीबी) की 19वीं बैठक सोमवार को देर सांय चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर का दौरा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के
प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के
प्रधानमंत्री ने वडोदरा जाते समय सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ से वडोदरा जाते समय ली गई सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि
